रुडकी, सितम्बर 28 -- रुड़की। देवभूमि एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से जयप्रकाश नारायण ट्रॉफी-2026 के लिए उत्तराखंड टीम चयन ट्रायल 30 सितंबर को आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के गेट नंबर-1 पर होगा। खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे होगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। एसोसिएशन सचिव अनुज कुमार ने बताया कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। चयनित खिलाड़ी आगे आईबीए प्रेसिडेंट कप की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- डीडीयू की बॉक्सिंग टीम का चयन एक अक्तूबर को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...