गढ़वा, जुलाई 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पिछले 15 से 19 जुलाई तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया केंद्रीय विद्यालय नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले की बॉक्सिंग खिलाड़ी आराध्या कुमारी 40-42 किलोग्राम भार वर्ग में और अनन्या कुमारी 50-52 किलोग्राम भार वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था। उक्त प्रतियोगिता में दोनों ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था। अनन्या कुमारी बैक टू बैक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दूसरा मेडल प्राप्त करने वाली खिलाड़ी बनी। पिछले वर्ष भी वह ब्रांज मेडल जीती थी। आराध्य और अनन्या ने अपने केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ-साथ जिले और झारखंड का भी गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक विपिन तिवारी, मोहम्मद मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष हरिनंद पांडेय,...