ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 23 -- नोएडा के जिला न्यायालय ने 8 वर्ष पहले हुई अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और जिम ट्रेनर जितेंद्र मान की हत्या के मामले में बुलंदशहर निवासी इमरान और नफीस को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक-एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। डीजीसी अपराध ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि देवेंद्र मान को 12 जनवरी 2018 को अपने भाई जितेंद्र मान के एवीजे हाइट्स सोसाइटी के फ्लैट में मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। परिजनों को जितेंद्र का शव कमरे में गद्दे पर कंबल से ढका मिला था। उनके सिर से खून निकल रहा था। इसके बाद सूरजपुर थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस को सोसाइटी के कैमरे की फुटेज में एक महिला घटना वाले दिन फ्लैट में प्रवेश करते और शाम को बाहर निकलते दिखी। पुलिस न...