अयोध्या, मई 28 -- मवई। कुंडिरा प्रीमियर लीग सीजन-टू डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समारोहपूर्वक समापन हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने फीता काटकर किया। फाइनल मुकाबला बैहारी एकादश और रायपुर स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। इसमें बैहारी एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। रायपुर स्पोर्टिंग ने बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। टीम की ओर से मो. राशिद ने 33 रन और सोनू यादव ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली। बैहारी एकादश ने बिना कोई विकेट गंवाए 82 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस दौरान आयोजक मोहम्मद निजाम खान, राजू रईस खान, वैस खान, शिफात खान, शुऐब खान, कफील खान, शहरान खान, शेर मोहम्मद व अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में किरनी न...