पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- बैसा, एक संवाददाता। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बुधवार को बैसा और अमौर प्रखंड मुख्यालय परिसर में इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राजद, कांग्रेस और गठबंधन में शामिल अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों और कथित गड़बड़ी को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से संबंधित नारे भी लगाए। इसके बाद महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे, जहां तीनों के पुतलों का दहन किया गया। यह भी पढ़ें- एसआईआर में गड़बड़ी और केंद्र ...