पूर्णिया, जुलाई 13 -- बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बैसा पुल के समीप से शराब के नशे में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित रूप से शराबबंदी को लेकर छापेमारी एवं जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में बैसा पुल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच की गई। जांच में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान बैसा गांव निवासी आलम एवं शीत कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी क...