पूर्णिया, फरवरी 26 -- बैसा। प्रखंड मुख्यालय परिसर के कृषि कार्यालय में गुरुवार को एकदिवसीय केसीसी ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी चन्द्रभानु ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों एवं रैयत किसानों को केसीसी ऋण प्रदान करने के लिए एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें प्रखंड के सभी बैंक के प्रतिनिधि ,शाखा प्रबंधक उपस्थिति रहेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान बंधु शिविर में अपने आवश्यक दस्तावेजो मे आधार कार्ड ,मोबाइल नंबर ,जमीन रसीद आदि के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...