बैसाखी हाता से 20 लीटर देसी शराब बरामद, धंधेबाज फरार
सीवान, अगस्त 6 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ जारी अभियान के तहत मंगलवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बैसाखी हाता गांव में छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक मिलते ही शराब का धंधेबाज मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गांव में अवैध देशी शराब की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर चिन्हित ठिकाने पर दबिश दी गई। यह भी पढ़ें- Siwan News अतरसुआ में 163 लीटर अवैध शराब बरामद तलाशी के दौरान वहां से 20 लीटर देशी शराब जब्त की गई। फरार आरोपी की पहचान के लिए आवश्यक पूछताछ जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.