मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- जीएल आर्यन क्लब की ओर सोमवार को पास्ट प्रेसिडेंट सम्मान समारोह व बैसाखी सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक सुदेश आर्य अध्यक्ष सिमरन कौर, पास्ट प्रेसिडेंट सोनाक्षी आर्य,नीता भटनागर एवं रति रस्तोगी का सम्मान किया। कार्यक्रम की थीम बैसाखी पर्व रही, जिसमें सभी सदस्य रंग-बिरंगे परिधानों में अलग ही छटा बिखेर रहे थे। वहीं बैसाखी पर्व पर महिलाओं ने पंजाबी गीत गाए और नृत्य किया। रेखा सिंह, निष्ठा सकसेना, सीमा रस्तोगी, संध्या अग्रवाल, स्वीटी, भावना जैन,संध्या सेठ,सारिका आदि रहीं। यह भी पढ़ें- जिजीविषा ने धूमधा से मनाया पृथ्वी दिवस यह भी पढ़ें- बैसाखी मेला के अवसर पर भव्य संस्कृति कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...