बाराबंकी, अप्रैल 30 -- बाराबंकी, संवाददाता। बैसाखी पूर्णिमा पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजापाठ के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में मंदिरों में गुरुवार को साफ सफाई व रंगाई पुताई आदि कार्यों को पूरा कराने में पुजारी लगे रहे। भक्तों को कोई असुविधा न इसके लेकर अधिकारी भ्रमण कर तैयारियां का जायजा लेते रहे। सिरौलीगौसपुर संवाद के अनुसार: एक मई को बैसाखी पूर्णिमा के अवसर पर श्रीकोटवाधाम के समर्थ साहेब सरकार जगजीवन दास बड़े बाबा के मन्दिर में होने वाली भीड़ के नियंत्रण, अभरन सरोवर मे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं एवं मेला परिसर की साफ सफाई आदि को लेकर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, राजस्व निरीक्षक प्रेमचंद्र, लेखपाल प्रदीप कुमार वर्मा, एसडीओ विद्युत आदि के साथ मन्दिर, अभरन सरोवर,मेला पर...