काशीपुर, अप्रैल 16 -- सोनू नागी, बाजपुर। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ गजरौला में गुरुवार को बैसाखी का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। साखी समागम एवं सामूहिक आनंद कारज का आयोजन किया गया, जिसमें 16 जरूरतमंद जोड़े गुरु मर्यादा के अनुसार पवित्र परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में उमड़ी भारी संगत ने गुरु घर की खुशियां साझा कीं। बाबा कुंदन सिंह जी गुरमत संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस समागम में मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह एवं संगत के विशेष सहयोग से 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आनंद कारज के उपरांत सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक घरेलू उपहार भेंट किए गए। बाबा रणजीत सिंह ने आनंद कारज की धार्मिक रस्में पूरी कराईं, जबकि बाबा अमरजीत सिंह ने भावपूर्ण कथा-कीर्तन से संगत को निहाल किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ...