नैनीताल, अप्रैल 14 -- नैनीताल। बैसाखी पर्व पर मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नैनीताल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह अखंड पाठ साहिब के भोग पड़े गए। जिसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। फिरोजपुर से आए संगतकार भूपिंदर सिंह ने कथा और कीर्तन से संगत को निहाल किया। दोपहर में गुरु का लंगर भी वरता गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष जोगेंदर सिंह आनंद, मनप्रीत सिंह, जसमीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, गगनदीप सिंह, हरगुण सिंह, जसकरण सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बैसाखी गुरुपर्व यह भी पढ़ें- सितारगंज से नानकमत्ता तक निकले खालसा चेतना मार्च में उमड़ी संगत यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सजा दरबार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...