मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- कांशीराम नगर स्थित सेंट मीरा अकादमी की शाखा में शनिवार को बैसाखी पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्री-प्राइमरी कक्षाओं (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी) के नन्हें विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बैसाखी के महत्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। पीले रंग की थीम में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। शिक्षा निर्देशिका अक्षरी प्रकाश ने बैसाखी को नई फसल, नई शुरुआत और खालसा पंथ की स्थापना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया। वित्त निदेशिका पर्णिका प्रकाश,प्रधानाचार्या पारूल अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.