बोकारो, अप्रैल 14 -- बोकारो। मंगलवार को सेक्टर 2 गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा को विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्ति माहौल में सराबोर नजर आया। चास, गुरुनानक नगर सहित विभिन्न सेक्टरों से बड़ी संख्या में संगत पहुंची व गुरुद्वारा में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत शबद कीर्तन से हुई, जिसमें रागी जत्थों ने गुरुबाणी का गायन कर संगत को आध्यात्मिक रस में डुबो दिया। दीवान साहेब को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां श्रद्धालु पूरे अनुशासन के साथ बैठकर कीर्तन का आनंद लेते रहे। पुरुष व महिला संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन में अनुशासन व सेवा भावना का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर्व खालसा सिरजना दिवस के रूप में मनायाशर्बत वितरण के बाद अटूट ...