रामपुर, अप्रैल 11 -- सिख समुदाय की ओर से इस बार भी बैसाखी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बैसाखी पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में निर्मल सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। निर्मल सिंह ने बैठक के दौरान बताया कि बैसाखी पर्व की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और सभी को जिम्मेदारी दी गई हैं। इस मौके पर अवतार सिंह ने बताया कि आज सुबह 7:00 बजे नगर कीर्तन निकलेगा जो विभिन्न मार्गो से होता हुआ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में समापन होगा। इसके बाद निशांत साहब का चोला चढ़ाया जाएगा। तत्पश्चात गुरू का अटूट लंगर बरतेगा। 12 तारीख को सुबह 9:00 बजे अखंड पाठ साहिब की आरंभता होगी और 11:00 बजे वीर खालसा सेवा समिति की ओर से पगड़ी प्रतियोगिता होगी। जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें पहला इनाम रेंजर सा...