अलीगढ़, अप्रैल 12 -- अलीगढ़। लायंस क्लब अलीगढ़ जागृति द्वारा शनिवार को बैसाखी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। भांगड़ा नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। रश्मि सिंह को 'बेस्ट पंजाबी अटायर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दलबीर कौर ने विचार रखे। कुलदीप कौर, डॉ. अवंतिका सिंह की भांगड़ा प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में हेमलीना पंवार, गीता सिंह, सावित्री वार्ष्णेय, सरोज, आशा वार्ष्णेय, शशि शर्मा, सुधा सारस्वत, शिल्पी अग्रवाल, उमा गुप्ता, नीता अग्रवाल, डॉ. नलिनी गर्ग, बलबीर कौर, निरुपमा पाठक, बबीता शर्मा उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...