सराईकेला, मई 15 -- राजनगर : राजनगर प्रखंड के अंतर्गत सिद्धेश्वर बाबा शिव मंदिर डुमरडीहा में बैशाख संक्रांति के शुभ अवसर पर धूमधाम से छऊ नृत्य एवं भक्ता पाठ का हुआ आयोजन। भोक्ता पाठ के तहत देर रात भक्तों उपासना पूर्वक खरकाई नदी में स्नान कर शिव शक्ति का समर्पित धार्मिक अनुष्ठान किया। भक्तों द्वारा झंडा एवं गोरिया भार का पूजन कर जगत क्षेत्र एवं गांव की खुशहाली की कामना किया। इस दौरान रामप्रसाद महतो ने कहा कि छऊ नृत्य में चारों युगों का समावेश देखने को मिलता है।

छऊ नृत्य का धार्मिक महत्व शिव शक्ति की समर्पित यात्रा घट का धार्मिक अनुष्ठान सतयुग का वृतांत है।वृंदावनी घट त्रेतायुग व गोरियाभार घट द्वापर युग का वृतांत है , तथा कालिया घट को कामना घट भी कहा जाता है। छःऊ नृत्य से शैववाद, वैष्णव वाद में पाए गए धार्मिक विषयों के साथ एक संरचित नृत्य क...