बहराइच, अप्रैल 17 -- बाबागंज/शिवपुर। वैशाख अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को नदियों के घाटों व मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान करने पहुंचे। विधि- विधान से स्नान कर पुण्य अर्जित किया। वहीं मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नवाबगंज क्षेत्र के राप्ती नदी के घाट पर शुक्रवार को स्नानार्थियों की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पितरों के निमित्त तर्पण किया और गरीबों व जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व धन का दान दिया। कई लोगों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित अशोक कुमार पाठक ने बताया कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने से पापों का नाश होता है। यह भी पढ़ें- वैशाख अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर किया दीपदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.