चतरा, अप्रैल 13 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा डूमरी में सोमवार को देर शाम बैशाखी सह खालसा पंथ का स्थापना दिवस को लेकर 12 तारीख से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जिसमें बच्चों के द्वारा नगर कीर्तन का गायन किया गया, जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल वाहेगुरु जी के खालसा, वाहेगुरु जी के फतेह आदि के नारे लगाए गए। वही निशान साहिब का बड़ा एवं छोटा चोला बदला गया। स्थानीय रागी जत्था के द्वारा मंगलवार को विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा कीर्तन दरबार का गायन किया गया और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ की गई। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी के साथ गूंजे गुरु की महिमा के जयकारे सुखमणि साहेब, रहरास साहेब, आरती साहेब, का पाठ किया गया। विशेष दीवान सजाकर खालसा पंथ के बारे में बताया गया। संगत को खालसा पंथ की जानकारी दी गई। प...