दुमका, मार्च 21 -- रानेश्वर। घर के गोशाला की दरवाजा तोड़कर 4 की संख्या में बैल चोरी कर भाग रहे तस्कर को रानेश्वर पुलिस की तत्प्रता से गिरफ्तार कर लिया गया। और शुक्रवार को सभी 3 की संख्या में बदमाश को गिरफ्तार कर दुमका जेल भेज दिया गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 1,15 बजे की है। रानेश्वर थाना क्षेत्र के रंगालिया गांव के राम चन्द्र देहरी के पुत्र श्याम सुंदर देहरी ने रानेश्वर थाना को सूचना दिया कि अज्ञात बदमाश उनके गोहाल का दरवाजा तोड़कर चार की संख्या में बैल चोरी कर भाग निकला है। त्वरित कार्रवाई करते हुए रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह सीमावर्ती थाना को चेकिंग लगाने हेतु अनुरोध किया गया। जांच के दौरान मसानजोर थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती के दौरान बागनल के पास एक महेंद्रा पिकऑप ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक का नंबर जेएच 04-y-...