बैल खोजने झुमरा पहुंचे रामगढ़ के ग्रामीण की भालू के हमले में मौत
बोकारो, जून 16 -- गोमिया, प्रतिनिधि। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ की तलहटी स्थित तिलैया पंचायत के मोढा जंगल में मंगलवार को जंगली भालू के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के मांडू के लइयो निवासी झरी मांझी (39 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार झरी मांझी अपने बैल की तलाश करते-करते गोमिया के मोढा जंगल पहुंचा था। इसी दौरान जंगल में मौजूद एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने तत्काल उसे इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के परिजनों को तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.