अमरोहा, जून 7 -- क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में शनिवार सुबह गांव के बाहरी छोर पर बने घेर में बंधे पशु पर सांड ने हमला बोल दिया। सींग लगने से पशु बुरी तरह घायल हो गया। पशु को बचाने के दौरान सांड ने किसान पर भी हमला बोला। मची अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने सांड को पकड़ने की भरसक कोशिश की लेकिन, कामयाब नहीं हो सके। जानकारी के मुताबिक गांव के बाहरी छोर पर लक्ष्मण सिंह का घेर है, जहां पशु बंधते हैं। लक्ष्मण सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह जंगल से छुट्टा सांड घेर में घुस गया और यहां बंधे बैल के पेट में सींग घोंप दिया। यह भी पढ़ें- फसल चराने से मना करने पर लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर बैल बुरी तरह घायल हो गया। लक्ष्मण सिंह ने सांड को लाठी से भगाने का प्रयास किया तो उसके पेट में भी सींग मार दिया। हालांकि, गनीमत रही की सींग पेट में नहीं घुसा। हालांकि, ल...