रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र में होने वाले निगम चुनाव में मतदान बैलेट पेपर से होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी वार्डों में पारंपरिक कागजी मतपत्र के जरिये मतदाता वोट करेंगे। बैलेट पेपर एक आधिकारिक कागजी मतपत्र होता है, जिस पर रांची नगर निगम चुनाव में भाग ले रहे पार्षद और मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम, चुनाव चिह्न व क्रम संख्या अंकित रहता है। मतदान केंद्र पर मतदाता को यह बैलेट पेपर दिया जाता है। मतदाता गोपनीय मतदान कक्ष में जाकर अपनी पसंद के उम्मीदवार के सामने मुहर लगाता है और मतपत्र को मोड़कर सीलबंद बैलेट बॉक्स में डाल देता है। इस पूरी प्रक्रिया में मतदाता स्वयं देख सकता है कि उसका वोट किसे गया है, जिससे गुप्त मतदान की विश्वसनीयता बनी रहती है। चुनाव में मतदाताओं की सुविधा के लिए पार्षद पद और मेयर प...