बैलेट पेपर से चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला: विष्णुदेव साय
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बुधवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस इन चुनावों में भी एक सीट नहीं जीत सकी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस बार-बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती रही है। इसके बावजूद चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने विशेष रूप से कर्नाटक का उल्लेख किया, जहां कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। साय ने सवाल उठाया कि मतदान प्रक्रिया पर चुनावी हार का ठीकरा फोड़ने वाली कांग्रेस अब बैलेट पेपर से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.