जयपुर, नवम्बर 21 -- राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में हुए पंचायत चुनाव के नतीजों ने राज्य की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। कुछ महीने पहले शहरी निकाय चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने वाली भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस ने करारा झटका दिया है। पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के प्रभाव वाले इलाकों में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। ये चुनाव बैलेट पेपर पर हुए थे। जैसा कि कांग्रेस मांग कर रही है कि देश के सभी चुनाव बैलेट पेपर पर होने चाहिए। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस ने पंचायत समिति की 2,990 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 1,795 सीटें मिलीं। जिला परिषद चुनावों में भी कांग्रेस ने 143 सीटें जीतकर भा...