नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- कांग्रेस को असम में चुनावी झटका लगा है। SIR के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पार्टी को सिलचर नगर निगम बनने के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब इस हार पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है कि कांग्रेस बैलेट पेपर पर भी नहीं जीत सकती है। खास बात है कि स्थानीय चुनाव मत पत्रों से हुई थे। इधर, कांग्रेस दिल्ली में EVM हटाकर चुनाव मत पत्र से कराए जाने की मांग कर रही है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस की मत पत्र पर ज्यादा बड़ी हार हुई है। उन्होंने कहा, 'आप देखिए कि बैलेट पेपर पर भी कांग्रेस हार गई। बैलेट पेपर पर कांग्रेस थोड़ा ज्यादा ही हार गई। इसलिए EVM में लोग नोटा भी दबा देते हैं। मशीन देखकर कुछ लोग घबरा जाते हैं और कभी गलत जगह पर वोट मार देते हैं, लेकिन बैलेट में तो वोट देने के बारे में लोग जानते...