बैलेंस होने के बाद भी कट रही बिजली, बिल काउंटर पर लग रही लाइन
बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- स्मार्ट प्री-पेड मीटर की नई व्यवस्था से शहरवासी परेशान हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद उनके घरों की बत्ती गुल हो रही है। बैलेंस नेगेटिव दिखने की शिकायतों के बीच शनिवार को भी बिल काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग अपनी समस्या लेकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर रीडिंग और बैलेंस की जानकारी में भारी कमी हैं। कई लोगों ने शिकायत की कि रिचार्ज होने के बावजूद सप्लाई काट दी गई। बिजली कटने के बाद उपभोक्ता न तो एप के जरिए समाधान पा रहे हैं और न ही विभाग की ओर से कोई त्वरित सहायता मिल रही है। लोग परेशान होकर विभाग पर विभिन्न आरोप लगा रहे हैं। चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि नई प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है और उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए इसमें कई विशेष प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.