गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- परेशानी - शहर के कई इलाकों में विद्युत कटौती से दिक्कत- विद्युत निगम ने लोगों से बिल जमा करने की अपील कीगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई इलाकों में स्मार्ट मीटर बैलेंस नेगेटिव होने से बंद हो गए। इस कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बिजली कट गई। गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से बिल जमा करने की अपील की है।जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। जनपद में लगभग 11 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। करीब ढाई लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। ज्यादातर स्मार्ट मीटर प्रीपेड प्रणाली पर हैं। ऐसे में बैलेंस नेगेटिव होने पर मीटर बंद हो रहे हैं। रविवार को भी हजारों की संख्या में स्मार्ट मीटर के कनेक्शन काट दिए गए। गोविन्दपुरम, राजनगर, कविनगर, विजयनगर, लाल कुआं, नंदग्राम, जटवाड़ा, मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.