लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता जिन प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के अकाउंट पर नेगेटिव बैलेंस है, उनके कनेक्शन कभी भी ऑटोमेटिक तरीके से स्वतः कट सकते हैं। पावर कारपोरेशन के निदेशक वाणिज्य प्रशांत वर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि इसलिए ऐसे उपभोक्ता तत्काल अपने प्रीपेड मीटर में समुचित धनराशि का रिचार्ज कराकर अपना अकाउंट पॉजिटिव कर लें। इस समय आकर्षक ओटीएस चल रही है। उसका लाभ लेकर अपना बकाया भी जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...