नई दिल्ली, मार्च 24 -- स्मार्ट मीटरिंग शुरू होने के बाद से प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर के उपभोक्ता परेशान हैं। बैलेंस नहीं होने से बिजली कट जा रही है। रिचार्ज कराने के बाद भी घंटों बाद बिजली नहीं आने की शिकायतें तो आम थीं। अब रिचार्ज ही नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है। मेरठ में कई इलाकों में सोमवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के हजारों उपभोक्ताओं की बिजली कट गई। हालात यह हो गए कि लोगों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड नहीं हो पा रहा था। सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं देख पा रहे थे। जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर दिया, उनके कनेक्शन की कटी बिजली भी चालू नहीं हो पा रही थी। समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने हंगामा किया। माधवपुरम इलाके में सोमवार दोपहर से शाम तक करीब 500 से 700 लोगों की बिजली कट गई। पूर्व पार्षद तरुण गोयल ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.