लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता।ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इनके समाधान के लिए ठोस और प्रभावी रणनीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी प्रकार की भ्रांति या असमंजस की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के लाभों, उपयोगिता एवं संचालन प्रणाली को भली-भांति समझ सकें।ऊर्जा मंत्री ने राजधानी के संगम सभागार में आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जागरूक किया जाए। बैलेंस समाप्त होने से पूर्व उन्हें समय से सूचना दी जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.