हमीरपुर, फरवरी 5 -- मुस्करा ब्लाक के गहरौली गांव में गुरुवार को बुंदेलखंड स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है प्रतियोगिता के फाइनल दौड़ में महोबा जनपद के पाठा की बैलगाड़ी पहले नंबर पर रही। प्रतिभागियों को आयोजकों ने नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया। विगत 20 वर्षों से लगातार गांव के नागेश्वर बाबा धाम में बुंदेलखंड स्तरीय एक किलोमीटर की बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता के हुए फाइनल मुकाबले में महोबा जनपद के ग्राम पाठा के जागरण की बैलगाड़ी दौड़ में प्रथम आई। वहीं दूसरे नंबर में चरखारी के रिवई गांव निवासी रंजीत की बैलगाड़ी रही। इसी तरह तीसरे स्थान में महोबा जनपद के बराय गांव निवासी औघड़ की बैलगाड़ी रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपा की राठ विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा और विनोद त्रिपाठी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले ...