सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी। आधुनिकता की दौड़ और चमक-धमक वाली शादियों के बीच सीतामढ़ी में एक ऐसी बारात निकली, जिसने 'नदिया के पार' फिल्म की यादें ताजा कर दीं। परिहार के सिरसिया गांव में जब किसान का बेटा अजय कुमार लग्जरी गाड़ियों के बजाय डेढ़ सौ बारातियों के साथ सजी-धजी बैलगाड़ियों पर सवार होकर निकला, तो देखने वालों का तांता लग गया। अपनी जड़ों से जुड़ने और दादा-परदादाओं की परंपरा को जीवंत करने की इस पहल ने न केवल बुजुर्गों को भावुक कर दिया, बल्कि डिजिटल दौर में 'देसी ठाठ' की एक अमिट मिसाल पेश की। जिस रास्ते से यह अनूठा काफिला गुजरा, वहां लोगों की भीड़ लग गई और मोबाइल के कैमरे वीडियो व सेल्फी के लिए ऑन हो गए। डेढ़ सौ बारातियों के लिए मंगाई गई बैलगाड़ियां : परिहार प्रखंड के सिरसिया गांव निवासी किसान रामबाबू साह के पुत्र अजय कुमार की शादी सुरसंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.