बैलगाड़ी से निकली बारात, दहेज मुक्त विवाह ने दिया सामाजिक संदेश
बोकारो, जुलाई 14 -- कसमार। कसमार प्रखंड के तेलियाडीह टांगटोना गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आधुनिक दौर में जहां शादियों में महंगी कारों, डीजे और दिखावे का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं गांव के युवक जनार्दन कुमार महतो ने अपनी शादी को सादगी, परंपरा और सामाजिक जागरूकता का उदाहरण बना दिया। उन्होंने लगभग पांच किलोमीटर दूर मुंगो बगदा गांव तक बैलगाड़ी से बारात ले जाकर पुरखों की परंपरा को जीवंत कर दिया। शिव महतो के पुत्र जनार्दन कुमार महतो की बारात रविवार रात निकली। बारात के आगे घोड़ा नाच के कलाकार पारंपरिक कला का प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि पीछे कुड़माली लोकधुनों की मधुर थाप पर बाराती पैदल चलते हुए झूमते नजर आए। बिना किसी तड़क-भड़क और लग्जरी वाहनों के निकली इस बारात को देखने के लिए रास्ते भर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.