बदायूं, जून 18 -- सैदपुर/वजीरगंज। बैलगाड़ी का टायर बदलवाने गए एक किसान की बाइक सवार बदमाशों ने हाईवे किनारे गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की हत्या से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे स्थित बनकोटा बस स्टैंड पर कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव गरुईया निवासी 55 वर्षीय दिलीप यादव पुत्र हरनाम यादव बैलगाड़ी का टायर बदलवाने पहुंचे थे। उनकी बैलगाड़ी उनका नाती सुनील लेकर आ रहा था, जबकि दिलीप वहां खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और उनके गले के पास गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में उन्ह...