मेरठ, नवम्बर 16 -- मेरठ के रोहटा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बैलगाड़ी और दीवार के बीच फंसी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गांव की तंग गली में उस वक्त हुआ जब अचानक बुग्गी खींच रहे बैल घबरा गया और बेकाबू होकर एक तरफ भागा। पूरा हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। किनौनी के रहने वाले महावीर की पांच साल पूर्व मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद 55 वर्षीय कमलेश दो बेटों के साथ स्वयं खेती-बाड़ी कर रही थी। सोमवार को महिला खेत में गन्ने की छिलाई करने के बाद बैल बुग्गी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव में पहुंची तो अचानक गली के बीच में बैल डरकर बुग्गी लेकर एक तरफ भाग लिया। महिला ने बैल को रोकने का प्रयास किया तो कमलेश दीवार और बुग्गी के बीच फंस गईं। गंभीर रूप से घा...