नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- हरियाणा के किसानों ने गेहूं खरीद के नए नियमों का खुलकर विरोध किया है। बैलगाड़ी, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उन्होंने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। नए नियमों में बायोमेट्रिक सत्यापन, वाहन ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग और तीन स्तर की जांच शामिल है। किसान इन्हें बोझिल और अपमानजनक बता रहे हैं। यमुनानगर की सदहुरा मंडी और जिंद की जुलाना मंडी में किसानों ने पुरानी ट्रॉली और बैलगाड़ी से फसल लाकर सरकार के डिजिटल सिस्टम का विरोध जताया। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने शनिवार को चार घंटे हाईवे ब्लॉक करने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- वकील ने दायर कर दीं 25 PIL, भड़के CJI सूर्यकांत बोले- अपने प्रोफेशन पर ध्यान दो नए खरीद नियमों के तहत किसानों को पहले 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकरण कराना पड़ता है। मंडी पहुंचने पर बायोमेट्रिक र...