मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में रविवार को रवि मेहता मेमोरियल मुजफ्फरपुर जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का फाइनल मैच खेला गया। इसमें बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने ठक्कर बप्पा हॉस्टल फुटबॉल टीम को 1-0 से पराजित कर विजेता बनी।खेल के 35वें मिनट में बैरिया के बबलू कुमार ने शानदार शॉट लगाकर गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक बैरिया इसी बढ़त के साथ आगे रही। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन गोल नहीं हुआ। टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर बैरिया के अंकित कुमार को दिया गया। बेस्ट-22 का पुरस्कार बबलू कुमार को मिला। बेस्ट गोलकीपर ऋषि कुमार रहे। पूरे टूर्नामेंट में 12 गोल करने वाले अंकित को गोल्डन बूट से सम्मानित किया गया। बेस्ट-11 का पुरस्कार ठक्कर बप्पा की टीम के रवि उरांव को ...