बैरिया में यात्री का बैग झपटा
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया गोलंबर के पास ऑटो का इंतजार कर रहे कांटी थाना क्षेत्र के भीमलपुर गांव के हरेंद्र महतो का बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग झपट लिया। यह घटना 12 मई की सुबह लगभग छह बजे घटी। उसने गुरुवार को अहियापुर थाना में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। उसने कहा है कि बैग में कपड़ा, 20 हजार रुपये नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड व पहचान पत्र था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.