बैरिया में गर्भवती की मौत, छत से धक्का देकर हत्या का आरोप
बगहा, अगस्त 2 -- श्रीनगर, एक संवाददाता। बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया धुनिया टोली में एजाज आलम की पत्नी आठ माह की गर्भवती हाजरा खातून (19) की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर छत से धक्का देकर गर्भवती की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। एफएसएल व पुलिस टीम ने मौके पर जांच की और साक्ष्य समेत सैंपल जुटाये। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। अभी तक मामले में आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर पुलिस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। पिता मनसूर आलम ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पूर्व मेरी पुत्री हाजरा की ननद की शादी थी। उस दौरान ससुराल वाले मेरी पुत्री से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.