बलिया, जनवरी 24 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति टी-20 अंतरप्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रविवार को बलिया और मोतिहारी (बिहार) के बीच खेला जाएगा। बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान पर शनिवार को खेले गए प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में मोतिहारी ने बेतिया को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मोतिहारी के कप्तान अंशु ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम की ओर से कुंदन ने सात चौके व दो छक्के की मदद से 29 गेंदों पर 48 तथा अनुपम ने 27 गेंद पर दो चौका व तीन छक्का की मदद से 38 रन बनाए। नन्दन ने 21 गेंद पर 31 रनों की पाली खेली। बेतिया की ओर से रंजीत ने तीन, जगत ने दो व सोनू ने एक विकेट लिए। जीत के लिए 183 रन का पीछा करने उतरी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.