बलिया, जनवरी 1 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पुनरीक्षण कार्य पूरा हो गया है। अंतिम मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन के बाद दावे व आपत्तियों का काम भी पूरा कर लिया गया। बैरिया और मुरली छपरा ब्लॉक में लगभग 560 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इनके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान 23 दिसंबर को मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन किया गया था। पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार बैरिया ब्लाक में 4409 मतदाता पंचायत चुनाव के मतदाता सूची में बढ़ गए हैं। अब मतदाताओं की कुल की संख्या 1 लाख 40 हजार 306 पहुंच गई है। जबकि मुरलीछपरा ब्लाक में पिछले चुनाव के सापेक्ष 947 मतदाता कम हुए हैं। इस ब्लाक में अब कुल 1 लाख 35 हजार 165 मतदाता हैं। 30 दिसंबर तक मतदाताओं का ...