बलिया, फरवरी 18 -- बैरिया (बलिया)। बैरिया बाजार में स्टेट बैंक शाखा के सामने बुधवार को मनबढ़ युवकों ने क्षेत्र के नवका टोला निवासी 25 वर्षीय विशाल प्रताप सिंह को चाकू मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। दिन दहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना के बाद घटनास्थल पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। चाकू मारने के बाद हमलावर हवा में चाकू लहराते आराम से चले गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीरावस्था में चिकित्सको ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि वह चिकेन खरीदने के लिए टोला सेवक राय निवासी अमन सिंह के साथ बाइक से बैरिया बाजार स्थित चिकेन बाजार में गया था। वहां से चिकेन लेकर जैसे ही स्टेट बैंक के सामने बाइक से पहुंचा, तभी उक्त युवको ने रुकने का इशारा किया। अमन चला र...