भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बैरिया धार में गंगा के जलस्तर में कमी आते ही ड्रेजिंग का कार्य फिलहाल बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, ड्रेजिंग से निकलने वाली गाद को फेंकने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। नदी के दोनों किनारों पर किसानों की फसलें लगी होने के कारण गाद निस्तारण बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए ड्रेजिंग कार्य रोकना पड़ा है। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण भागलपुर कार्यालय के पदाधिकारी रवि कौशिक ने बताया कि बैरिया धार से मानिक सरकार घाट के दोनों ओर गेहूं, सरसों और अन्य फसल लगी है। फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसलिए कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जून में जब गंगा का जलस्तर बढ़ने लगेगा। साथ ही बाढ़ के दौरान नदी का फैलाव होगा, तब ड्रेजिंग की प्रक्रिया दोबारा श...