पलामू, अप्रैल 29 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा अंचल क्षेत्र के सेहरा गांव के युवक 20 वर्षीय नीरज मोची की बाइक दुर्घटना में मंगलवार की रात में मौत हो गई। बुधवार को मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गा। गांव में शव पहुंचते ही लोग शोक में डूबे हैं। हादसे में दो अन्य युवक बुरी तरीके से घायल हैं। घायलों में एक युवक सेहरा गांव का है जबकि दूसरे की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के सरजा पंचायत के बकोईया गांव निवासी के रूप में हुई है। संबंधित मुखिया लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि मृतक प्रवासी मजदूर था और डेढ़ माह पहले अपने घर सेहरा लौटा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात में सेहरा गांव के दो युवक बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने गढ़वा जा रहे थे। इसी दौरान मेदिनीनगर के बैरिया चौक पर दो...