औरंगाबाद, नवम्बर 12 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड में चौरम की ओर जाने वाले रास्ते पर नहर पर लगे लोहे के बैरियर से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि पिकअप वाहन दाउदनगर की ओर से चौरम की दिशा में तेज गति से जा रही थी। वाहन पर सामान लदे होने की सूचना है, और उन्हीं के उपर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। रास्ते में स्थित लोहे के बैरियर से पिकअप सवार व्यक्ति टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद भेजे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका है, जिससे पहचान में मुश्किल हो रही है। अस्पताल परिसर में दाउदनगर थाना के सब इंस...