कानपुर, मई 16 -- कानपुर। ट्रैफिक पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद कार्डियोलॉजी से चीरघर के सामने शनिवार को रुक-रुककर जाम लगा। वजह यह थी कि कट बंद होने से तीमारदार बेरीकेडिंग फांदकर इधर से उधर गए। इससे भी ट्रैफिक बाधित हुआ। कुछ वाहन सवार हैलट अस्पताल गेट से रॉन्ंग साइड निकले। इससे एंबुलेंस भी फंस गई। उधर, एडीसीपी ट्रैफिक कपिलदेव ने हैलट और गोलचौराहे तक निरीक्षण किया। मातहतों से कहा कि वे लोग एंबुलेंस को देखकर पास कराएं ताकि मरीज समय पर अस्पताल पहुंचे। हैलट के सामने कई महिलाएं तो जान जोखिम में डाल डिवाइडर फांदते नजर आई। ट्रैफिक पुलिस ने 67 वाहनों के नोपार्किंग के चालान तो 17 के रॉन्ग साइड चलने पर चालान किए।गोलचौराहा हो या फिर कार्डियोलॉजी के सामने, बेजा पार्किंग और फल, खाने-पीने के ठेलों से जाम लगा। ठेलावाले पुलिस देख हैलट अस्पताल परिसर में चल...