महोबा, फरवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। जिला पंचायत के खनिज परिवहन बैरियर में काम करने वाले कर्मचारियों के घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। जिले की सीमा क्षेत्र से लगे मप्र के छतरपुर जिले के गौरिहार गांव निवासी पीड़ि़त कमलेश सिंह पत्नी हरनाम सिंह ने कबरई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति पचपहरा मोड कबरई में स्थित जिला पंचायत के खनिज परिवहन चेकपोस्ट में काम करता है। 13 फरवरी को गोलू सिंह निवासी शास्त्रीनगर कबरई और उसका भाई रजत सिंह शराब के नशे में घर में आए और गाली गलौच करने लगे। दबंगों ने बेटी के साथ मारपीट की बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। 14 फरवरी को पति की आंखों में मिर्च डाल दी। और बुरी तरह से मारपीट की गई। दबंगों के द्वारा शिकायत कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.