हजारीबाग, अप्रैल 3 -- चौपारण प्रतिनिधि जीटी रोड स्थित कमलवार के पास शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में मूर्तियां निवासी एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक कार में सवार होकर एक ही परिवार के पांच लोग मूर्तिया, दनुआ से हजारीबाग बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने जा रहा था। इसी दौरान कमलवार के समीप आगे चल रहे कंटेनर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण कार चालक संतुलन खो बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का टायर फट गया और वाहन पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। घायलों में प्रदीप कुमार, दिलीप कुमार, सुनीता कुमारी, एक अन्य महिला व छोटी बच्ची शामिल हैं।दनुआ घाटी में एक ही दिन दो हादसेदनुआ घाटी क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.