नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- Cockroach Janta Party Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और विपक्ष के नेताओं ने आज जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट का एलान किया है। इस बीच सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान से हिरासत में ले लिया गया तो वहीं विपक्ष के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। सेंट्रल दिल्ली में भारी पुलिस फोर्स तैनात है और कई जगह मल्टी लेयर बैरिकेडिंग की गई है। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक न पहुंच सकें इसके लिए कई और अन्य उपाय भी किए गए हैं। प्रोटेस्ट के बीच सुबह से ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक दोपहर डेढ़ बजे तक सीजेपी, आइसा और अन्य संगठनों द्वारा बुलाए गए प्रोटेस्ट के लिए कोई भी प्रदर्शनकारी...